पादहस्तासन (Hand to Feet Pose)
इस आसन को करते समय पैर को हाथ से छुआ जाता है, इसलिए इसका नाम ‘पादहस्तासन‘ (Padahastasana) पड़ा। इसे अंग्रेज़ी में Hand to Feet pose या Hand under foot Pose कहते है।
यह हठ योग शैली का आसन है, लेकिन इसे करना बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है।
पादहस्तासन करने की विधि (How to Do Padahastasana)
Step 1: सर्वप्रथम दोनों पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं।
Step 2: अब श्वास भरते हुए हाथों को ऊपर उठाएं। हाथ कानों से सटे रहें।
Step 3: श्वास छोड़ते हुए श्रोणी से आगे झुके अपने घुटनों और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। हाथों से जमीन को छुए।
Step 4: इस अवस्था में रुकें। फिर श्वास भरते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं।
विशेष: इस आसन को हाथ से पैर का अंगूठा पकड़कर (Standing big toe hold) अथवा पैर के अंदर हाथ डालकर (Hand under Foot Pose) भी किया जा सकता हैं। और पढ़ें: त्रिकोणासन (Triangle Pose)
पादहस्तासन के लाभ (Benefits of Padahastasana)
- यह रीढ़ की अस्थि को लचीला तथा तन्त्रिकाओं को स्वस्थ बनाता है। यह पीठ तथा टाँगों की मांसपेशियों में खिचाव लाता है।
- यह पेट की अतिरिक्त वसा को घटाकर मोटापा कम करता है।
- यह पेट की अनेक बीमारियों को दूर करता है। पाचन क्रिया बढ़ाता है तथा कब्ज को कम करने में सहायता करता है।
- युवक युवतियों के कद-वृद्धि के लिए भी अति लाभप्रद है।