Mosquito Repellent Plants: मच्छरों को भगाने वाले पौधें

mosquito

गर्मी अथवा बरसात के मौसम में मच्छरों की तादात तेज़ी से बढ़ने लगती है। इसका मुख्य कारण घर के आस-पास पानी और गंदगी जमा हो होना है। मच्छर के काटने से चिकनगुनिया, मलेरिया, डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियां फैलती हैं।

ऐसे में मच्छरों से बचने के लिए स्प्रे, रिफिल, क्रीम्स, स्प्रे जैसे कई तरह के उपाय आज़माए जाते हैं। लेकिन यह स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक होता है।


Contents

मच्छरों को भगाने वाले पौधे (Mosquito Repellent Plants in Hindi)

यदि आप प्राकृतिक रूप से मच्छरों से छुटकारा चाहते हैं तो मॉस्किटो रिप्लीयन्ट प्लांट्स अपने बगीचे में लगा सकते है। ये पौधे आपको ना केवल मच्छरों से निजात दिलाएंगे बल्कि आपके बगीचे की सुंदरता भी बढ़ाएंगे।

लेकिन मच्छरों से निजात पाने के लिए आप प्रकृति का सहारा भी ले सकते हैं। आइए जानते हैं उन पौधों के बारे में जो ना सिर्फ घर में मच्छरों को आने से रोकेंगे बल्कि ये आपके घर की सुंदरता को भी चार चांद लगाएंगे

गेंदे का पौधा (Marigold)

गेंदे का पौधा आसानी से उगने वाला बारहमासी फूलों वाला पौधा है। इसके पौधे 6 इंच से 3 फ़ीट तक बढ़ते हैं। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए गेंदे का पौधा भी काफी असरदार होता है। फूलों की तेज़ महक मच्छरों को पसंद नहीं होती इसलिए आप इसे घर के बागीचे या फिर घर के बाहर गमलों में लगा सकते हैं।

यह पौधा आपके बगीचे की न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाएगा बल्कि मच्छरों को भी दूर रखेगा।

लैवेंडर (Lavender)

लैवेंडर का पौधा मच्छरों को दूर करने में मदद करता है। लैवेंडर की पत्तियों में सुगंध होती मच्छरों को पास आने से रोकती है। लैवेंडर का पौधा किसी भी मौसम में गमले में लगाया जा सकता हैं। मच्छरों को भगाने के लिए होम गार्डेन में लगाना बेस्ट ऑप्शन है।

मच्छरों को दूर भगाने के लिए जिस मॉस्किटो रिपेलेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है उसमें भी लैवेंडर ऑयल मिलाया जाता है।

तुलसी का पौधा (Holy Basil)

हिन्दु धर्म में तुलसी का अपना एक विशेष महत्व है. ज्यादातर हिन्दू घरों में तुलसी का पौधा देखने को मिल ही जाता है। तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर है और इसका इस्तेमाल पूजा-अर्चना के साथ-साथ औषधि के रूप भी खूब किया जाता है।

यह धार्मिक महत्व रखने के साथ ही वातावरण को भी शुद्ध के साथ-साथ छोटे-छोटे कीड़े और मच्छरों को भी आपसे दूर रखता है।

कैटनिप (Catnip)

कैटनिप मिंट की तरह होता है, जो लगभग हर जगह पनप सकता है। इसके फूल सफेद और लैवेंडर की तरह होते हैं।

यह मच्छरों को भगाने के लिए सबसे प्रभावी तरीको में से एक है। खेतों में कीड़े मारने के लिए इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों में भी कैटनिप का प्रयोग किया जाता है।

Rosemary (गुलमेंहदी)

रोजमेरी अपने आप में एक प्राकृतिक मॉस्किटो रिप्लीयन्ट है। रोजमेरी मॉस्किटो रिप्लीयन्ट की 4 बूंदों को 1 चौथाई जैतून के तेल के साथ मिलकर भी लगाया जा सकता है।

लेमन बाम (Lemon balm)

लेमन बाम तेजी से बढ़ता है और इसकी पत्तियों में सिट्रोनेला की अधिकता होती है। कई कमर्शियल मॉस्किटो रिपलियंट्स में इसका इस्तेमाल होता है। लेमन बाम की कुछ किस्मों में 38 प्रतिशत तक सिट्रोनेला की मात्रा होती है।

मच्छरों से लड़ने के लिए आप लेमन बाम की पत्तियों को रगड़कर स्किन पर भी लगा सकते हैं।

सिट्रानेला का पौधा (Citronella plant)

सिट्रोनेला ग्रास को भी मच्छर भगाने में बहुत कारगर माना जाता है। ये पौधा 2 मीटर तक बढ़ता है। मच्छरों से बचाव के लिए सिटनेला का पौधा भी काफी कारगर होता है। इस पौधे की खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं।

इस ग्रास से निकलने वाले ऑयल का इस्तेमाल मोमबत्तियों, परफ्यूम्स और कई हर्बल प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है।

लहसुन (Garlic)

ऐसा कहा जाता है कि लहसुन खाने से खून में एक अलग तरह की महक आने लगती है, जिसे मच्छर बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। यदि आप लहसुन का सेवन नहीं करना चाहते तो अपने घर में लहसुन का पौधा लगा सकते है।