Migraine Diet: माइग्रेन रोगियों के लिए डाइट प्लान

Migraine

माइग्रेन, अधकपारी या अर्द्धशीशी एक जटिल विकार है जिसमें गंभीर सिरदर्द होता है। माइग्रेन का दर्द कुछ घंटे से लेकर कई दिनों तक रह सकता है। आमतौर पर सिरदर्द एक हिस्से को प्रभावित करता है, इसलिए इसे अर्द्धशीशी भी कहते है। आजके इस लेख में हम माइग्रोरेन रोगियों के लिए डाइट प्लान जानेंगे, जिसके इस्तमाल से आप माइग्रेन से छुटकारा पा सकते है।

और पढ़े:- माइग्रेन के कारण लक्षण और उपचार

Contents

मस्तिष्क विकार /माइग्रेन /सिर दर्द के लिए आहार | 7 day Diet Plan for Migraine

माइग्रेन (एक प्रकार का सर दर्द) से पीड़ित रोगियों के लिए आहार का चार्ट नीचे दिया गया है :

समय संतुलित आहार
प्रातःकाल 6 बजेएक गिलास संतरे का रस
प्रातःकाल 7.30 बजेताजे फल (सेब, पपीता, अनानास, अंगूर आदि) एक गिलास दूध।
प्रातः काल 10.00 बजेअंकुरित अनाज (मूंग, चना), सब्जियों का सलाद / रस।
दोपहर 1 बजे2-3 रोटी, उबली हुई सब्जियां-दाल, सब्जियों का सलाद तथा एक कटोरी दही।
दोपहर 4 बजेताजे फल, फलों का रस।
दोपहर 7.30 बजेएक रोटी, प्रचुर मात्रा में सब्जियों का सलाद तथा दही।
रात्रि 9 बजे1 गिलास दूध

ये एक सप्ताह का डायट प्लान है। इसके बाद भोजन में अन्य चीज़ों को शामिल किया जा सकता है। यदि रोग पुराना है तो इस डायट प्लान का 1 महीने तक पालन करना चाहिए।

माइग्रेन के रोगी क्या खाएं | Your Diet During Migraine in Hindi

  • अनाज: गेहूं, जौ, बाजरा
  • दालें:  मूंग दाल, कुलथ
  • सब्जियां: मौसमी हरी सब्जियां (पालक, ब्रोकली, पत्ता गोभी, ब्रोकोली आदि)
  • फल: अनार, फालसा, अंगूर, हल्दी, सेब, पपीता, संतरा, चेरी, तरबूज
  • अन्य: नारियल पानी, हींग, अजवाइन, दूध, ग्रीन टी, बादामअदरक, लहसुन, अलसी आदि।

माइग्रेन के रोगी को क्या नही खाना चाहिए | Food to Avoid in Migraine

  • अनाज: नया अनाज, मैदा
  • दालें:  अरहर, मटर, चना
  • फल: जामुन, केला
  • सब्जियां: आलू, टमाटर, करेला, भिंडी, फूलगोभी।
  • मना- भारी भोजन (छोले, राजमा, उड़द चना मटर सोयाबीन, बैंगन, कटहल) ठंडा भोजन, तला हुआ एवं कठिनाई से पचने वाला भोजन।
  • सख्त मना- मांस मदिरा, तैल मासलेदार, अचार, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, जंक फूड, फ़ास्ट फूड, बेकरी उत्पाद, डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ आदि।

माइग्रेन के रोगी की जीवन शैली | Migraine Lifestyle In Hindi

  • सूर्यादय से पूर्व जागे।
  • नित्य ध्यान एवं योग का अभ्यास करे।
  • ग़ुस्सा, डर, चिंता से बचें।
  • प्रतिदिन दो बार ब्रश करें। 
  • 2-3 लीटर पानी पिएं।
  • ताजा एवं हल्का गर्म भोजन करें।
  • तेल, मसालेदार व मीठी वस्तुओं से परहेज करें।
  • भोजन चबा-चबा कर एवं धीरे-धीरे खाये।
  • भोजन लेने के पश्चात 3-5 मिनट टहलें।
  • रात्रि में 10 बजे तक सो जाए।

माइग्रेन के लिए योग और आसन | Yoga and Asanans For Migraine Hindi

  • योग प्राणायाम एवं ध्यान: भस्त्रिका, अनुलोम विलोम, कपालभांति, बाह्यप्राणायाम, भ्रामरी, उज्जायी, प्रनव जप
  • आसन: सूक्ष्म व्यायाम, उत्तानपादासन, मर्कटासन, भुजंगासन, शवासन, सर्वांगासन।