Immunity Booster Tips: इम्यूनिटी पॉवर कैसे बढ़ाएं ?
प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune system) किसी जीव के भीतर होने वाली उन जैविक प्रक्रियाओं का एक संग्रह (जमावड़ा) है, जो रोग जनकों को पहले पहचान और फिर मार कर उस जीव की रोगों से रक्षा करती है।
Contents
प्रतिरोधक क्षमता क्या है? (What is immune system in Hindi)
हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक तंत्र (immune system) नाम का एक ऐसा मेकनिजम होता है, जो बैक्टीरिया, वायरस और माइक्रोब्स से एक सैनिक की तरह हमारे शरीर की रक्षा करता है। इसे ही रोग प्रतिरोधक क्षमता, जीवन शक्ति या इम्युनिटी कहते है।
प्रतिरक्षा प्रणाली के अध्ययन को प्रतिरक्षा विज्ञान (इम्म्यूनोलॉजी) का नाम दिया गया है। इसमें प्रणाली पर आधारित स्वास्थ्य के लाभदायक और हानिकारक कारणों का ज्ञान किया जाता है। यह प्रणाली लगभग सभी उन्नत जीवों जैसे मनुष्य, पशु, पक्षी और पौधों में भी मिलती है। प्रतिरक्षा प्रणाली के कई प्रतिरोधक (बैरियर) जीवों को बीमारियों से बचाते हैं, इनमें यांत्रिक, रसायन और जैव प्रतिरोधक होते हैं।
प्रतिरोधक क्षमता हमारी रोगों से कैसे रक्षा करता है? (How does immunity protect us from diseases?)
वातावरण में मौजूद तमाम बैक्टीरिया और वायरस हमारे मुख, नाक, आँख, कान के जरिये हमारे शरीर में प्रवेश करते रहते हैं, लेकिन हमे सभी कीटाणु नुकसान नहीं पहुंचा पाते क्योकिं हमारा प्रतिरोधक तंत्र इन्हें परास्त करता रहता है।
लेकिन जब कोई कीटाणु हमारे रोग प्रतिरोधक तंत्र का भेदने में सफल हो जाते है। तो हम विभिन्न बीमारी, संक्रमण, वायरस, बेक्टेरिया आदि के शिकार हो जाते है। अतः हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होगी, तो कई छोटी बड़ी बीमारी, संक्रमण, बैक्टरिया, वायरस आदि से हमारा शरीर स्वतः अपनी रक्षा कर सकता है।
अपनी इम्युनिटी कैसे बडाये? (How to increase immunity power in body naturally)
इम्युनिटी को बढाने के विभिन्न तरीके हो सकते है लेकिन हम यहाँ दिनचर्या से जुड़े उन आसान कामों और उनके प्रभाव के बारे में बात करेंगे, जिन्हें आप घर में रहकर कर सकते हैं और अपने शरीर को Covid-19 से लड़ने के लिए तैयार कर सकते हैं।
- स्वस्थ जीवन शैली द्वारा
- भोजन द्वारा
इम्यूनिटी बढ़ाने का तरीका है स्वस्थ जीवन शैली (Adopt healthy living strategies to Increase Immunity In Hindi
इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए सबसे पहले स्वस्थ जीवनशैली को चुनना जरुरी है निचे कुछ सझुअव दिये जा रहे है-
- तम्बाकू, शराव आदि नशीले पदार्थों का सेवन न करें।
- रोज़ाना योग, व्यायाम करें।
- पोषित सब्ज़ियां, फल, साबूत अनाज और कम संतृप्त वसा वाला आहार खाएं।
- अपने वजन को संतुलित रखें।
- तनाव से दूर रहे।
- अपने ब्लड प्रेशर को सामान्य रखें।
- देर रात तक न जागे, 7-8 घंटे की नींद लें।
- खाना खाने से पहले अपने हाथों ज़रूर धोएं।
- खाना बनाने से पहले सब्ज़ियों को अच्छी तरह से धो लें जिससे कि आपको किसी भी तरह का संक्रमण न हों।
- नियमित रूप से अपनी चिकित्सीय जांच ज़रूर करवाएं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय और आहार (Home remedy for immunity booster and diet in Hindi)
1. हरी सब्जी – हरी सब्जियों में कई प्रकार के विटामिन्स और खनिज तत्व होते है, जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।
2. हल्दी– हल्दी एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। इसलिए यह इम्युनिटी बूस्टर है। हल्दी दूध का सेवन करें।
3. धूप– सूर्य के प्रकाश से हमे विटामिन D प्राप्त होता है। सूर्य का प्रकाश बाहरी त्वचा ही नही वरन अंदरूनी अंगों में जाकर उन्हें स्वस्थ बनाने में कारगर भूमिका निभाती हैं।नए अनुसाधन के अनुसार सूर्य का प्रकाश आयरन की कमी, हृदय रोग, चर्मरोग, कमजोरी, थकान, संक्रमण, मांसपेशियों की बीमारी आदि रोगों में लाभ कारी है।
4. लहसुन- लहसुन में एल्लीसिन नामक तत्व पता जाता है, जो संक्रमण और बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। लहसुन हाई BP को भी नियंत्रित करता है।
5. च्यवनप्राश- च्यवनप्राश में मौजूद आंवला विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है, जिससे इम्युनिटी में वृद्धि होती है। च्यवन मैक्रोफेजिज इम्यूनिटी सेल्स की गतिविधि बढ़ा देता है। जिससे इंफेक्शन होने की सम्भवना कम होती है।
6. शहद – शहद में आयरन, कैल्शियम, फॉस्फेट, सोडियम, क्लोरीन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करते है।
7. अलसी – अलसी में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड, ओमेगा-3 और फैटी एसिड पाया जाता है, जो हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।
8. ग्रीन टी- ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है इसमे पोलीफेनॉल्स के गुण भी होते हैं जो की शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को खत्म कर इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।
9. ड्राई फ्रूट- ड्राई फ्रूट में कई प्रकार के विटामिन, प्रोटीन, आयरन, फाइबर, जिंक मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व होते है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी को भी पूरा करने में मदद करते हैं। बादाम में विटामिन-A होता है, जो नेचुरल किलर सेल्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा बादाम का सेवन करने से शरीर में बी-टाइप सेल्स की संख्या में वृद्धि होती है, जो एंटी-बॉडीज बनाने का काम करते हैं जो की शरीर के हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने में कारगर है।
10. अंजीर पोटैशियम, मैंगनीज और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर के PH स्तर को भी नियंत्रित करता है।