Crying Benefits: हंसना ही नही, रोना भी है जरूरी

हंसने के फायदों के बारे में आपने खूब सुना या पढ़ा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोने के भी खूब फायदे होते हैं। तो आइए जानते हैं कि रोने से इंसान को क्या फायदा होता है-

Crying Benefits

Contents

रोना क्यों आता है (Why Do People Cry in Hindi)

भावनाओं को व्‍यक्त करते समय आंसू निकलते हैं। लेकिन फिर भी आंसू आने के तीन भागों में बांटा गया है-

बेसल (Basal) : बेसल आंसू नलिकाएं होती हैं जिनसे लगातार आंसूओं का स्राव होता है। यह एक प्रोटीन समृद्ध एंटीबैक्‍टीरियल तरल पदार्थ होता हैं।जो हर बार पलक झपकाने के समय निकलता है। ये आंखों को नम रखने में मदद करते हैं। इसमे 98 प्रतिशत पानी होता है, यह आंखों को लुब्रिकेट रखता है और इंफेक्शन से बचाता है।

प्रतिबिंब (Reflex) : Reflex या अनैच्छिक आंसू तब निकलता है जब आंखों में कोई कचरा, धूल के कण या धुंआ चला जाए।

भावनात्मक (Emotional) : जब व्‍यक्ति भावनाओं या आवेग में आता है तब भी मनुष्‍य की आंखों से आंसू आते हैं। भावनात्मक आंसू में स्ट्रेस हॉर्मोन्स और टॉक्सिन्स की मात्रा सबसे अधिक होती है और इनका बह जाना फायेदमंद होता है।


क्या रोना कमजोर व्यक्ति की पहचान है?

हमारे समाज मे आगर कोई लड़का रोएं, तो उसे कमजोर माना जाता है क्योंकि लड़के कभी रोते नहीं है। वहीं लड़कियों के रोने पर उन्हें इमोशनल कहा जाता है। यहां तक की उनका नाम ‘क्राई बेबी’ रख देते है।

सामान्यतः माना जाता है कि जो लोग रोते है वह कमजोर दिल वाले होते है। लेकिन यह बिल्कुल गलत धारणा है।


रोने के फायदे और नुकसान (Crying Benefits And Side Effects in Hindi)

रोना एक सामान्य ह्यूमन ऐक्शन है। जब हम दुखी होते हैं, उदास होते हैं, किसी बात को लेकर टेंशन या स्ट्रेस में होते हैं तो इन अलग-अलग भावनाओं की वजह से रोना आ जाता है।

अनुसंधानकर्ताओं की मानें तों रोना आपके तन के साथ-साथ मन के लिए भी फायदेमंद है और इसकी शुरुआत तभी से हो जाती है जब बच्चा जन्म लेते वक्त पहली बार रोता है।

रोने से शरीर के टॉक्सिन निकल जाते हैं बाहर

जिस तरह से पसीना और यूरिन से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, वैसे ही आंसू आने पर भी आंखों की सफाई हो जाती है।

जब इंसान तनाव में होता है तो उसके शरीर में कई टॉक्सिन बनते हैं। अगर ये टॉक्सिन शरीर से बाहर ना निकलें तो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

तनाव से मिलती है मुक्ति

जब भी व्यक्ति को तनाव होता है तो वह काफी भारीपन महसूस करता है। अगर व्यक्ति इस स्थिति में रो ले तो उससे इंसान हल्का महसूस करता है।

जब आप रोते हैं तब शरीर में एंडोर्फिन, ल्यूकाइन एंकाफालिन, प्रोलैक्ट‍िन जैसे तत्वों का स्तर कम होता है, जिससे इंसान का तनाव कम और मूड बेहतर होता है। इसलिए रोना मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंसुओं में लिसोजाइम नामक पदार्थ पाया जाता है। यह तत्व आंखों से 95 प्रतिशत बैक्टीरिया को खत्म कर आंखों को साफ करने में मदद करता है।

इसके अलावा बढ़ते प्रदूषण का असर हमारी आँखों पर भी पड़ रहा है। ऐसे में अगर इंसान रो लेता है तो इससे उसकी आंखों से प्रदूषण का असर कम हो जाता है।

रोने से आती है अच्छी नींद

जब इंसान रोता है तो उसका दिमाग शांत हो जाता है और उसे अच्छी नींद आ जाती है। बच्चों में अक्सर ये देखा भी जाता है कि वह रोने के बाद शांत होकर सो जाते हैं।