Chikungunya: चिकनगुनिया के लक्षण, कारण और उपचार

Chikungunya: चिकनगुनिया डेंगू या मलेरिया की तरह ही मच्छर के काटने से फैलने वाला एक बेहद पीड़ादायक संक्रामक रोग है। चिकनगुनिया एक अफ्रीकी शब्द है जिसका मतलब होता है हड्डी टूटने जैसा दर्द। जोड़ों को निष्क्रिय बना देने वाला यह रोग एक सप्ताह में ही रोगों व्यक्ति को इतना कमजोर कर देता है कि वह किसी कार्य करने में असमर्थ हो जाता है।

Chikungunya

चिकनगुनिया के लक्षण | Chikungunya Symptoms in Hindi

मच्छर काटने के 2 से 7 दिनों के बाद चिकनगुनिया के लक्षण नजर आते हैं।

  1. सिरदर्द, जी मचलाना।
  2. मांसपेशियों में दर्द।
  3. जोड़ों में सूजन और विकृति।
  4. कमजोरी आना।
  5. प्रकाश सहन न होना।
  6. शरीर पर चकत्ते निकलना।

चिकनगुनिया का उपचार | Chikungunya Home Remedies in Hindi

चिकनगुनिया के उपचार की जानकारी नीचे दी गयी है

  1. डॉक्टर जोड़ों एवं अन्य दर्द के लिए दर्दनाशक दवा लेते हैं।
  2. बुखार आने पर बुखार कम करने के लिए पेरासिटामॉल दवा दी जाती है।
  3. चिकनगुनिया में रोगियों को बहुत आराम करना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में आहार और पेय पदार्थ लेना चाहिए।
  4. ज्यादातर मरीजों में शरीर में दर्द और जोड़ों में सूजन का दर्द 5 से 15 दिन तक, मध्य आयु वाले में 1 से 2.5 मास तथा बुजुगों में और भी ज्यादा समय तक बना रह सकता हैं।

@Dr. N. Srivastava

4.8/5 - (82 votes)